Connect with us

वाराणसी

वध के लिए ले जाये जा रहे 31 गोवंश बरामद, एक की मौत, आरोपी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के लंका थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से 31 गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लदे हुए बरामद किया। पुलिस को यह सफलता एक गोपनीय सूचना के आधार पर मिली। जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें जानवरों को अमानवीय तरीके से ठूंसा हुआ पाया गया। दुर्भाग्यवश, एक बैल की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

सूत्रों के अनुसार, ट्रक प्रयागराज की ओर से आ रहा था और आरोपी इसे टोल टैक्स से बचने के लिए लौटूवीर मार्ग से होते हुए नेशनल हाईवे पर चढ़ाना चाहते थे। पुलिस ने लौटूवीर पुलिया के आगे सर्विस लेन पर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस की मौजूदगी देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब ट्रक को खोला गया, तो उसमें 31 गोवंश मिले। सभी जानवरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

लंका पुलिस के अनुसार, ट्रक का नंबर UP65FT6811 है। ट्रक के मालिक और चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना है और आमजन से ऐसे मामलों की सूचना देने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page