Connect with us

वाराणसी

वड़ोदरा-अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेनों का 31 दिसंबर तक हुआ विस्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में घर लौटने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वड़ोदरा और अहमदाबाद से बनारस समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के बीच ट्रेन संख्या 09195/09196 बड़ोदरा-मऊ साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 29 दिसंबर तक और 09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक किया जाएगा।

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 09417 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे खुलेगी और कोटा समेत अन्य स्टेशन होते हुए दूसरे दिन मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, जौनपुर सिटी पर दोपहर 1.47 बजे,वाराणसी कैंट पर अपराह्न 3.50 बजे पहुंचेगी।

तो वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि, 09195 बड़ोदरा-मऊ सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से शाम 7 बजे खुलेगी। दूसरे दिन कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए शाम 7.05 बजे वाराणसी कैंट होकर रात 8.45 बजे मऊ पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 09196 मऊ- बड़ोहरा सुपरफास्ट प्रत्येक रविवार को मऊ से रात 11.15 बजे छूटेगी और दूसरे दिन वाराणसी रात 1.10 बजे होते हुए तीसरे दिन बड़ोदरा 12.45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी समेत स्लीपर समेत 21 कोच लगाए जाएंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page