Connect with us

जौनपुर

वक्फ बीकानी बीबी में नया मोतवल्ली नियुक्त, मौलाना सैयद अली असगर ने संभाली जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। शहर के वक्फ बीकानी बीबी, नकी फाटक क्षेत्र में प्रबंधन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पुराने मोतवल्ली मास्टर मोहम्मद हसन को पद से हटाकर अब नए मोतवल्ली के रूप में मौलाना सैयद अली असगर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद क्षेत्र में नई उम्मीदों का माहौल देखा जा रहा है।

नवनियुक्त मोतवल्ली मौलाना सैयद अली असगर ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि यह उनकी मातृभूमि है और वक्फ की संपत्तियों तथा इमामबाड़े के विकास के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वक्फ बीकानी बीबी से होने वाली आय को इमामबाड़े की तामीर और रखरखाव में लगाया जाएगा, ताकि धार्मिक स्थल का बेहतर विकास हो सके।

Loading...

उन्होंने इमामबाड़े के बगल में स्थित वक्फ की जमीन के संबंध में भी स्पष्ट किया कि यदि वह जमीन वक्फ की संपत्ति में दर्ज है और किसी प्रकार से अवैध कब्जे में है, तो उसे मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि नए मोतवल्ली के आने से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी और धार्मिक स्थल के विकास कार्यों को गति मिलेगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले समय में वक्फ की संपत्तियों का किस प्रकार संरक्षण और विकास किया जाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page