वाराणसी
वकीलों ने कैंडल मार्च निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Loading...
Loading...
पिंडरा। वाराणसी कचहरी में 17 साल पहले हुए आतंकी बम विस्फोट की सत्रहवीं बरसी पर तहसील पिंडरा के अधिवक्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक अधिवक्ताओं और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वकीलों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा की।
Loading...
कैंडल मार्च में पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, श्रीनाथ गोड, पंधारी यादव, अश्विनी मिश्रा, जगदंबा मिश्रा, बार अध्यक्ष उदयनाथ भारती, दिनेश कुमार यादव, अमर सिंह, अश्वनी सिंह राजपूत, सेवालाल, उमेश सिंह, राजू सिंह, सियालाल यादव, अविनाश पांडेय, बिंदु सोनकर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद अधिवक्ताओं के योगदान को याद करते हुए न्यायिक व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Continue Reading
