Connect with us

वाराणसी

लोहता व शिवपुर में निकली भव्य शिव बारात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भट्टी से लोहता स्टेशन रोड शिवजी के मंदिर तक हजारों के जनसंख्या में भक्तगण ढोल नगाड़े डीजे के साथ नाचते गाते हुए दिखे। जिसमें जानवी हेल्थ केयर के तरफ से बाबा का प्रसाद वितरण किया गया। भक्तगण आपस में अबीर गुलाल खेलते हुए दिखे छोटी-छोटी मूर्तियां भी बनाई गई थी। बहुत ही सुंदर स्वरूप दिखे महिलाएं बच्चे काफी जनसंख्या में बाबा के दर्शन के लिए उमड़े थे। भरथरा कोटवा लोहता मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ भी दिखी भक्तगण काफी जनसंख्या में दर्शन करते हुए दिखे।
वहीं माँ अष्टभुजी मंदिर के प्रांगण से भव्य शिव बारात निकले जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। शिव बारात में मनमोहन झांकियां भी देखने को मिली। लोग नृत्य करते नाचते गाते हुए जा रहे थे। शिव बारात माँ अष्ठभुजी मंदिर से निकल कर रिंग रोड होते हुए वापस अष्टभुजी मंदिर पर समाप्त हुई।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page