Connect with us

वाराणसी

लोहता में नए थाना अध्यक्ष राज बहादुर मौर्या ने संभाला पदभार, दीपावली पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाने में शुक्रवार को नवनियुक्त थाना अध्यक्ष राज बहादुर मौर्या ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारी वर्ग के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं बधाई दी।

थाना प्रभारी राज बहादुर मौर्या ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद लोहता क्षेत्र का भ्रमण किया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने और सघन गश्त के निर्देश भी जारी किए।

दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। कोटवां बाज़ार के चट्टी चौराहा जैसे संवेदनशील स्थानों पर लोहता थाना अध्यक्ष राज बहादुर मौर्या एवं कोटवा चौकी प्रभारी मोहम्मद परवेज़ ने पुलिस बल के साथ सघन गश्त कर लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारी सीज़न में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page