Connect with us

अपराध

लोहता के गोपालपुर में रेल ट्रैक पर दो.शव मिलने से फैली सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

स्थानीय लोगों ने जताई हत्या की आशंका
लोहता। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार की सुबह रेलवे लाइन की पटरी पर दो अज्ञात व्यक्ति का छत विछत शव मिला। जिसको लेकर क्षेत्र में.दहशत फैल गया। आसपास के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गये। लेकिन शव.की शिनाख्त नहीं हो पाई। क्षेत्रीय लोगों ने हत्या की आशंका भी जाताई है। उनका कहना है की कही से हत्या करके.शव.को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया गया होगा। सूचना पाकर पहुचे लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
सुबह स्थानीय लोग टहलने के लिए रेलवे लाईन की तरफ गए थे। तभी उन्हें दो अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत विक्षत अवस्था में दिखाई दिया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई । दोनों व्यक्तियों की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रहा है। दोनों शव मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page