अपराध
लोहता में चार छिनैत हुए गिरफ्तार
वाराणसी| लोहता थाना क्षेत्र में विगत माह हुए मेडिकल संचालक के साथ छिनैती की घटना में संलिप्त चार छिनैतों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी गस्त पर थे। मुखबीर से सूचना मिली कि पिसौर पुल के पास चार युवक खडे होकर लूट की योजना बना रहे.है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर चारो युवक भागने लगे शक होने पर चारो युवकों को दौडाकर पकड लिया । तलाशी लेने पर चारों के पास से एक तमंचा व 17010 रुपया नगद बरामद हुआ । कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि विगत 8 जुलाई को ग्राम विशुनपुर के रास्ते में अपने दोस्तों के साथ ओवरटेक करके मेडिकल स्टोर संचालक के साथ छिनैती किया था। जिसमे दो मोबाइल ,30 हजार रुपया और एटीएम कार्ड बैक का पासबुक पैन कार्ड था। पकडे गये चारो आरोपी का नाम आदर्श बर्मा उर्फ राहुल निवासी लखमीपुर थाना लोहता, सूरज पटेल निवासी सरहरी थाना लोहता , अमन पटेल निवासी मथुरापुर थाना लोहता , गोलू यादव निवासी घमहापुर थाना लोहता के बताया गया है गिरफ्तारी टीम सुनील कुमार यादव विवेक कुमार त्रिपाठी जखनी चौकी प्रभारी आनंद सिंह अजीत कुमार सत्य प्रकाश सिंह आदित्य कुमार मनीष सिंह आदि लोग शामिल रहे हैं|
