Connect with us

अपराध

लोहता में आभूषण व्यवसायी से तीन लाख की छिनैती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के सिरसा प्राइमरी पाठशाला के पास मंगलवार रात एक ज्वेलर्स व्यवसायी से बदमाशों ने तीन लाख रुपये के आभूषण से भरा बैग छीन कर फरार हो गए । पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोरौत बाजार के रहने वाले दीपक सेठ की महेशपुर ब्लॉक रोड पर ज्वेलरी की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार शाम आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें पायल, मीना, करधनी, चेन और कान के झुमके थे। जब वह लगभग साढ़े आठ बजे सिरसा प्राइमरी पाठशाला के पास पहुंचे। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनसे मारपीट की और बैग लेकर फरार हो गए।

Loading...

पीड़ित दीपक सेठ ने घटना की सूचना कोटवां चौकी पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस महेशपुर से सिरसा तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। दीपक सेठ के अनुसार, बैग में लगभग तीन लाख रुपये के आभूषण थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page