अपराध
लोहता पुलिस ने गौ तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक पिकअप व 6 बछड़ा बरामद
Loading...
Loading...
- वाराणसी| अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार पटेल पुत्र स्व0 रजवंता पटेल निवासी काजीसराय नरायनपुर थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी ग्रामीण उम्र करीब 26 वर्ष को अकेलवा चौराहा लहरतारा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक अदद पिकअप व 06 राशि बछड़ा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 251/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 शिल्पी पाण्डेय थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण, का0 निखिल जायसवाल थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण, का0 सन्दीप कुमार थाना लोहता वाराणसी ग्रामीण थे।
Continue Reading
