Connect with us

वाराणसी

लोन पास कराने का झांसा देकर महिला से आभूषण ठगे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास लोन पास कराने का झांसा देकर एक महिला से आभूषण ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता निर्मला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता गाजीपुर के नंदगंज की निवासी है और अपने मायके से ससुराल चंदौली के टांडा लौट रही थी।

निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि वह टोल प्लाजा पर बस से उतरी थी, तभी एक महिला और एक पुरुष उससे बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान दोनों ने उसे भरोसे में लेते हुए बताया कि उसका लोन पास हो गया है। इसके बाद वे उसे मोलनापुर गांव ले गए। गांव पहुंचने पर सरकारी सामुदायिक शौचालय के पास एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे आभूषण उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए।

Loading...

इस मामले में थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से दोनों आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page