पूर्वांचल
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने थाने सहित स्कूल-कॉलेजों का किया निरीक्षण
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में आने वाली केंद्रीय बलों के रुकने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा वहां मौजूद आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज यूसुफपुर, प्रियंका मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल यूसुफपुर, बिंदेश्वरी दुबे इंटर कॉलेज यूसुफपुर, श्री रामशरन नगदू इंटर कॉलेज मर्दानपुर थाना शादियाबाद और लालसा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर, सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहरियाबाद थाना बहरियाबाद का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना शादियाबाद व थाना बहरियाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, मेस, बैरक इत्यादि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
