वाराणसी
लोकतंत्र की मजबूती पर सम्यक पार्टी का जोर, कार्यकर्ताओं को किया सक्रियता का आह्वान
वाराणसी। सम्यक पार्टी की वाराणसी इकाई की ओर से लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति और उसकी दिशा पर मंथन के उद्देश्य से महमूरगंज स्थित कल्याणी वाटिका, बैंक कॉलोनी में एक अहम बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में तपेंद्र प्रसाद शाक्य ने लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों, उसकी सुदृढ़ता और जनभागीदारी की अहमियत पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य के वाराणसी में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सोनी ने किया, जबकि समापन पर राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र गुप्ता ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मार्गदर्शक मंडल डॉ शिव प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राज कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव के पी शाक्य, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ कमल कुमार बाजपेई सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्यक लोकतंत्र की स्थापना पर बल दिया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित किया गया।
