Connect with us

वाराणसी

लेढुपुर विद्युत उपकेंद्र पर सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग के लिए पंचायत पदाधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर किया संयुक्त अभियान की शुरुआत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्वांचल मंत्री अंकुर पाण्डेय ने बताया कि उनके मंत्री बनने के बाद निदेशक (का0प्र0 एवं प्रशा0) द्वारा दिए गए दायित्व के अंतर्गत संगठन स्तर पर कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें विभागीय अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि सुरक्षा उपकरणों की कमी या अनुपस्थिति की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके। इस उद्देश्य के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों को अधीक्षण अभियंता एवं आर.के. वाही द्वारा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की शपथ दिलाई गई।

Loading...

विद्युत मजदूर पंचायत के पूर्वांचल मंत्री चुने जाने पर कर्मचारियों ने अंकुर पाण्डेय का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाई और मिठाई खिलाई। इसके साथ ही, मंडल द्वितीय के मंडल मंत्री के रूप में अमितानंद त्रिपाठी, खंडीय अध्यक्ष के रूप में धनपाल सिंह, और खंडीय मंत्री के रूप में राजेश कुमार पटेल (नगरीय विद्युत वितरण खंड-षष्टम, वाराणसी) का चयन किया गया।

इस कार्यक्रम को सर्वश्री ई. अनिल वर्मा, अमित धर्मा, आनंद सिंह,आरके वाही, ओपी सिंह, जिउतलाल, अंकुर पाण्डेय, रवि चौरसिया, विश्वनाथ मौर्य आदि लोगो ने संबोधित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page