अपराध
लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Loading...
Loading...
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली पुलिस ने आलू व्यापारी से लूट करने वाले मुख्य आरोपी को रविवार सुबह महराजगंज रोड पर सराय त्रिलोकी मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को एक मुखबिर से सूचना मिली कि 10 अक्टूबर की रात को बबुरा गांव के आलू व्यापारी राजकुमार गुप्ता को लूटने वाला मुख्य आरोपी, हर्षित सिंह, कठार थाना बदलापुर क्षेत्र का निवासी, सराय त्रिलोकी मोड़ पर भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
Loading...
तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और लूट के 3,750 रुपये नकद बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Continue Reading
