Connect with us

वाराणसी

लिंग भेद के खिलाफ बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद थाने की उपनिरीक्षक अनुजा गोस्वामी और महिला आरक्षी सोनी ने 102, 108, 1090 आदि हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी देकर लोगों को किया जागरूक

वाराणसी। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वाधान में मंगलवार को मिर्जामुराद में लड़कियों ने लिंग भेद के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली में ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ’ आदि नारे लगाते और हाथ में तख्तियाँ लेकर चल रहे थे। रैली मिर्जामुराद बाजार होते हुए श्यामा माता मंदिर तक निकाली गयी। जहां पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया। लड़कियों ने लिंग भेदभाव और लड़का-लड़की असमानता पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लैंगिक असमानता के खिलाफ अपना विचार रखा। कार्यक्रम में मिर्जामुराद क्षेत्र से जुड़े कई गांवो की लड़कियों ने भाग लिया। मिशन शक्ति अभियान मिर्जामुराद थाने से आई उपनिरीक्षक अनुजा गोस्वामी और महिला आरक्षी सोनी ने 102, 108, 1090 आदि हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दिया।

इस अवसर पर नन्दलाल मास्टर ने कहा कि, हमारा समाज लड़कियों और लड़कों में आज भी भेदभाव कर रहा है। जिसके कारण कोख में ही लड़कियों को मार दिया जाता है नतीजन दिन प्रतिदिन लड़कियों की संख्या घटती जा रही है। उत्तर प्रदेश की आबादी में छह साल की उम्र में एक हजार बच्चों के मुकाबले सिर्फ 902 बच्चियां है। इस आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में हर साल औसतन पौने दो लाख बेटियां गायब हो रही हैं जो चिंता की बात है।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन आशा रानी और विमला, स्वागत राजकुमारी पटेल और धन्यवाद ज्ञापन सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल चतुर्वेदी,अनिता,सोनी, प्रिंसी, अंजली, ज्योति, श्यामसुंदर, मास्टर,रामबचन,अमित,सुनील व सुरेश यादवआदि लोगों ने अपने अपने विचार रखे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page