Connect with us

वाराणसी

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 70+ लोगों के लिए मुफ्त इलाज का रास्ता खुला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, रामनगर में शनिवार को 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। इस मौके पर, भीटी रामनगर निवासी रमेश कुमार (74) का पहला आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जिसे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी ने लाभार्थी को सौंपा।

Loading...

इस कार्यक्रम में फार्मासिस्ट नरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। आयुष्मान कार्ड से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस पहल से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page