Connect with us

मिर्ज़ापुर

लालडिग्गी पार्क में भाजपा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर हुआ आयोजन

मीरजापुर। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने नगर के लालडिग्गी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश को हरा-भरा बनाने का संकल्प ले चुके हैं, जिसे आम जनमानस के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ता आम जनता को साथ लेकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

Loading...

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए धरती का हराभरा होना बेहद आवश्यक है।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए प्रकृति का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आज के दौर में ‘एक परिवार, एक पेड़’ जैसी पहलें न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखती हैं।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला मंत्री हेमंत त्रिपाठी, वृक्षारोपण संयोजक गोपाल अग्रवाल, सह संयोजक राहुल चंद जैन, राजेश पांडेय, सचिन जयसवाल, सूरज निषाद, धीरज तिवारी, अजय रजक, रूपेश यादव, अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, सुमन यादव, सत्यनारायण जायसवाल, सुंदरम सोनी, सौरभ श्रीवास्तव, शिखा अग्रवाल, शिवनारायण, बाल कृष्ण सोनी, सागर आनंद, मिलन मलिक, विशाल मालवीय, राकेश सोनी, पप्पू, शिवशंकर जायसवाल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page