Connect with us

गाजीपुर

लापता युवक का नहीं मिला सुराग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चक सदर गांव निवासी 35 वर्षीय रामजनम पुत्र रामकृत राम बीते एक माह से लापता हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

परिजनों के मुताबिक, रामजनम 7 मई को घर से किसी कार्यवश निकले थे, परंतु देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। आसपास व रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चल सका तो परिजनों ने थाने में सूचना दी।

थाना बहरियाबाद पुलिस के अनुसार गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और तलाश जारी है। एक माह बीत जाने के बावजूद युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इधर, परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को रामजनम के संबंध में कोई जानकारी हो तो निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें:

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page