Connect with us

गाजीपुर

लापता किशोरों का लुधियाना में मिला सुराग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के सकोहा गांव से महाशिवरात्रि मेले में जाने के बाद लापता हुए तीन किशोरों का सुराग पंजाब के लुधियाना में मिला है। सकोहा निवासी जवाहिर सिंह कुशवाहा और लाल मोहर सिंह कुशवाहा शनिवार को अपने बच्चों की तलाश में लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

लाल मोहर सिंह कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और पूरी सक्रियता से खोजबीन में जुटी हुई है। परिजन भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं और लुधियाना में जान-पहचान के लोगों से मदद ली जा रही है।

Loading...

गौरतलब है कि, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भदौरा स्थित बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में मेला देखने के लिए सकोहा निवासी 12 वर्षीय अमित कुशवाहा, 13 वर्षीय अंकित सिंह कुशवाहा और 12 वर्षीय रोहित सिंह कुशवाहा दोपहर करीब 2 बजे घर से निकले थे। दो दिनों तक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लापता किशोरों की लोकेशन लुधियाना में मिलने के बाद परिजन तुरंत वहां के लिए रवाना हो गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page