Connect with us

सियासत

लखनऊ : विधान भवन का घेराव करने जा रहे अजय राय गिरफ्तार, NEET परीक्षा में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अजय राय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से कूचकर विधान भवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान अजय समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद से सियासी गलियारे में खलबली मच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मामले का संज्ञान लिया है।

अजय राय ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, देश में और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है।‌ परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी हुई और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात व हरियाणा में नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिससे पूरी परीक्षा ही आशंका से घिर गई है। आये दिन पर्चा लीक होने की घटनाएं हो रही हैं। केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page