Connect with us

अपराध

लक्सा पुलिस द्वारा छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के मामले में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम एवं चोरी/वाहन चोरी/ रंगदारी से सम्बन्धित विवेचना के सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 बाल मुकुन्द शुक्ल चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में गिरजाघर चौराहे पर मामूर थे कि मुखिबर खास से सूचना मिली की मु0अ0सं0 49/2023 धारा 354 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कृष्णा कुमार अग्रवाल उर्फ गोलू निवासी विद्यापीठ गेट नं0 2 इंग्लिशिया लाइन जो सफेद टीशर्ट पहना हुआ मिसिर पोखरा के पास नवनिर्मित मकान के सामने बैठा हुआ है जो कही भागने के फिराक में है । अगर जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है अन्यथा भाग सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 बाल मुकुन्द शुक्ल ने फैण्टम 17 के कर्मचारीगण का0 कृष्ण कुमार शुक्ल व पीआरडी मोहसिन अंसारी को रामापुरा तलब कर मुखबिर खास की सूचना से अवगत कराते हुए मिसिर पोखरा के पास नवनिर्मित मकान के पास पहुंचे की सफेद टीशर्ट में बैठा व्यक्ति हड़बड़ा गया तथा भागने का प्रयास किया किन्तु उ0नि0 बालमुकुन्न्द शुक्ल की टीम द्वारा घेरघार कर पकड़कर मिसिर पोखरा के पास से हिरासत पुलिस लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता तथा भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम कृष्णा अग्रवाल उर्फ गोलू अग्रवाल पुत्र स्व0 जमुनादास अग्रवाल निवासी C19/77, 2K विद्यापीठ रोड, इंग्लिशिया लाइन उम्र करीब 19 वर्ष बताया तथा बताया कि मेरे विरुद्ध एक लड़की ने आपके थाने में छेड़खानी का मुकदमा लिखवाया है जिसकी जानकारी मुझे हो गयी थी तथा मैं भागने के प्रयास में था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिये गये आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page