Connect with us

खेल

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को हराया

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल का 40 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच हुआ। इस मैच में दिल्ली की टीम ने गुजरात को चार रनों से हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की।

Loading...

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर की समाप्त के बाद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और एस सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। रिद्धिमान साहा ने 25 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। शुभमन गिल 5 गेंद में सिर्फ 6 रन बना सके। दिल्ली के लिए रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page