Connect with us

वाराणसी

रोडवेज बस के धक्के से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (हरहुआ) : बड़ागाँव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर गांव के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वाराणसी से फूलपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को धक्का मारते हुए बाबतपुर की तरफ भाग गई। सुबह मार्निग वाक पर निकले ग्रामीणों ने घटना की सूचना हरहुआ पुलिस चौकी पर दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर घायलों को हरहुआ स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, निरंजन मांझी (28 वर्ष) निवासी धुरयावा थाना महानपुर गया बिहार, उसका साथी विमल मांझी (30 वर्ष) निवासी धुरयावा थाना महानपुर गया बिहार के रहने वाले हैं। अपने परिचित को कैन्ट स्टेशन छोड़कर वापस फूलपुर जा रहे थें। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दोनों को धक्का मार दिया जिससे असंतुलित होकर दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। दोनों के हाथ-पैर में गम्भीर चोट आया है।

Loading...

इस सम्बंध में चौकी प्रभारी हरहुआ शिवानंद सिंह ने कहा कि, घायलों को भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने के आधार पर कार्यवाही किया जायेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page