वायरल
रोडवेज और लोडर की टक्कर में 15 की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें सात पुरुष, चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं। इस दुर्घटना में कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बताई जा रही है।
शुक्रवार की शाम एक मैक्स लोडर और एक रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हुई। सभी आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव सैमरा के हैं। रिश्तेदार के यहां शोक समारोह में शामिल होकर हाथरस के कस्बा सासनी से लौट रहे थे। अलीगढ़ डिपो की यह बस देहरादून जा रही थी। इसके चालक -परिचालक भी घायल हुए हैं। हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है।
बता दें कि, सासनी क्षेत्र के गांव मुकुंद खेड़ा निवासी राजुद्दीन की ससुराल आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सैमरा में है। राजुद्दीन की दादी अंगूरी का इंतकाल हो गया था। शुक्रवार को उनका 40वां था। राजुद्दीन के ससुराल से करीब 25-30 लोग इसमें शामिल होने आए थे। सभी लोग टाटा मैजिक लोडर से वापस जा रहे थे। लोडर में करीब 35 लोग थे।