Connect with us

पूर्वांचल

रॉबर्ट्सगंज जिला न्यायालय परिसर में प्रतिज्ञा सभा का हुआ आयोजन

Published

on

कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा, भरा शपथ पत्र

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ सोनभद्र शाखा द्वारा मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर में प्रतिज्ञा सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रांतीय संघ के निर्देशानुसार समस्त कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई और शपथ पत्र भरवारा गया।

शाखा अध्यक्ष अंब्रीश पाठक ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण,फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति समस्त लाभ प्रदान करना,4600 ग्रेड वेतन वाले कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मचारियों की भांति राजपत्रित घोषित करना,प्रथम प्रोन्नति में अहर्कारी सेवा में शिथिलीकरण,प्रत्येक जनपद में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्ति,जिला न्यायालय सेवा नियमावली में संशोधन,बढ़ते कार्य के सापेक्ष नए पदों का सृजन इत्यादि शामिल है। कर्मचारी संघ के सचिव डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने समस्त कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई और सभी से शपथ पत्र भी भरवाया गया।

कार्यक्रम में शुभम शुक्ला, रामसूरत शर्मा, मोहमद सुहैल, राकेश बरनवाल, रतन श्रीवास्तव, गोविंद यादव, माताचरण दुबे, राजेश मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव,‌ महेंद्र कुमार,अश्विनी श्रीवास्तव, बालकृष्ण, विजय श्रीवास्तव,‌ गणेश प्रसाद, अवधेश मिश्रा, अख्तर अली, जान्हवी प्रसाद शर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, राजेश तिवारी, आजाद अहमद, जुबी आमिर, कामना, विनोद कुमार, विनीत कुमार, वेद शुक्ला, सत्येन्द्र दुबे, रजत, कमलेश सिंह, घनश्याम सिंह, जितेंद्र मिश्र, जितेंद्र यादव इत्यादि शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page