Connect with us

मुम्बई

रेस्टोरेंट की पार्किंग से बीएमडब्ल्यू चोरी

Published

on

मुंबई के मशहूर बास्टियन रेस्त्रां की पार्किंग से एक BMW Z4 कार चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 27 अक्टूबर की रात की है जब कार मालिक कोहिनूर स्क्वायर की 48वीं मंजिल पर स्थित इस रेस्त्रां में गए थे।

पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के थोड़ी देर बाद ही एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा, लॉक तोड़ा, और कार लेकर फरार हो गया। इस BMW Z4 की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। फुटेज में दिख रहा है कि जैसे ही पार्किंग अटेंडेंट ने कार खड़ी की, एक अन्य कार से आए चोर ने BMW का लॉक खोलकर उसे आसानी से चुरा लिया।

सुबह लगभग 4 बजे जब कार मालिक ने पार्किंग में अपनी कार देखनी चाही, तो वो गायब मिली। इसके बाद उन्होंने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page