गोरखपुर
रेल सेवा में समर्पण की मिसाल बने मदन गोपाल गुप्त, रिटायरमेंट और जन्मदिन एक साथ मनाया
गोरखपुर। कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल सेवा समिति गोरखपुर के संरक्षक इंजीनियर मदन गोपाल गुप्त, भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के इंजीनियर विभाग में सफलतापूर्वक अपनी 35 साल की रेल सेवा करने के उपरांत सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से ससम्मान रिटायर्ड किये गए।

इनकी रेलसेवा के दौरान अनेक उपलब्धियों मे सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही की पूरे 35 साल की रेल सेवा के दौरान इनका एक बार भी स्थानांतरण नहीं हुआ, जो भारतीय रेलवे में इतिहास बन गया है जो उनके कार्य के प्रति समर्पण कार्य की गुणवत्ता तथा प्रशासन का उनके ऊपर पूर्ण विश्वास के कारण सम्भव हुआ। सेवानिवृत्ति के अगले ही दिन इंजीनियर मदन गोपाल गुप्त का जन्मदिन होने के कारण इन्होंने अपने मित्रगण एवं शुभचिंतकों के साथ रिटायरमेंट पार्टी के साथ-साथ जन्मदिन मनाते हुए उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल सेवा समिति गोरखपुर के मुख्य संरक्षक गणो में सर्राफा व्यवसायी पुरुषोत्तम दास गुप्त उर्फ राजा बाबू, कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त, पूर्व महामंत्री प्रहलाद गुप्त, वरिष्ठ संरक्षक चंद्र कुमार गुप्त, विधि सलाहकार अशोक कुमार गुप्त, मीडिया प्रभारी राजकुमार आर्या सहित सैकड़ो कॉलोनी निवासी एवं मित्रागढ़ मौजूद रहे। सभी लोगों ने जन्म दिवस की बधाई दिए।
