Connect with us

वाराणसी

रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों की रेक संरचना में किया जायेगा परिवर्तन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ; रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्नलिखित गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के एक कोच को बदल कर इसके स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच स्थायी रूप से लगाया जायेगा। फलस्वरूप गाड़ियों की रेक संरचना में परिवर्तन किया जायेगा।

Loading...
  • 15022/15021 गोरखपुर-शालीमार-गोरखपुर में गोरखपुर से 09 जनवरी तथा शालीमार से 10 जनवरी, 2023 से, 15029/15030 गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 12 जनवरी तथा पुणे से 14 जनवरी, 2023 से तथा 22533/22534 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 09 जनवरी तथा यशवन्तपुर से 11 जनवरी, 2023 से साधारण द्वितीय श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच स्थाई रूप से लगाया जायेगा। इसके फलस्वरूप इन गाड़ियों में संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08 के स्थान पर 09 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।
  • 15023/15024 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 10 जनवरी तथा यशवन्तपुर से 12 जनवरी, 2023 से साधारण द्वितीय श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच स्थाई रूप से लगाया जायेगा। बदलाव के फलस्वरूप इन गाड़ियों में संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page