गाजीपुर
रेप-पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को उपनिरीक्षक राजकुमार यादव एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम बघरी से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुसम्मी मन्नू उर्फ मोनू यादव उर्फ उमेश पुत्र शिवमूरत यादव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है और वह बघरी, थाना जमानियां, गाजीपुर का निवासी है।
मोनू यादव के खिलाफ थाना जमानियां में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2016 में उस पर मुकदमा संख्या 671/2016, धारा 376/506 भादवि व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2020 में भी मुकदमा संख्या 257/2020, धारा 504/506 भादवि में वह आरोपी था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजकुमार यादव तथा कांस्टेबल धीरज गुप्ता द्वारा अंजाम दिया गया।