वायरल
रील्स के चक्कर में गई पति-पत्नी और दो साल के मासूम की जान
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रील बनाने के चक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इनमें दो साल का एक मासूम भी है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक सीतापुर के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद अहमद, पत्नी नाजनीन और मासूम बेटे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीनों बुधवार सुबह 9.30 बजे रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे। रील बना रहे थे, तभी लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन आ गई। चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हो गई।परिवार सीतापुर के लहरपुर शेख मोहल्ले का रहने वाला था। मो. अहमद का ननिहाल लखीमपुर में था। वह पत्नी और बच्चों के साथ ताजिए का मेला देखने आया था।
उनके घर से ही थोड़ी दूर पर रेलवे ट्रैक था। सुबह सब वहां आए और रील बनाने लगे, तभी अचानक ट्रेन आ गई लेकिन जब तक वो लोग ट्रैक से हटते, तब तक ट्रेन ने रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और RPF मौके पर पहुंची। लोगों को भीड़ भी जुट गई। तीनों शव पटरी से हटाए गए। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
