Connect with us

वाराणसी

रिफाइंड व सरसों के तेल की गोदाम में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी। कोतवाली थाना अंतर्गत कतुआपुरा में शुक्रवार को ओम प्रकाश जायसवाल उर्फ पुतुल साव के रिफाइंड व सरसों के तेल की गोदाम में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर लाखों का मिलावटी तेल पकड़ा है। गोदाम में नामी कंपनी फार्च्यून और सोलनी के तेल की नकली रैपर लगाकर मिलावटी तेल तैयार किया जा रहा था। मौके से पुतुल जायसवाल पुत्र रामसरन जायसवाल निवासी कतुआपुरा को हिरासत में लिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावटी तेल बनाने की सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच, कोतवाली पुलिस और खाद्य विभाग की टीम को गोदाम से सलोनी कम्पनी के भरे 77 टीन, फार्च्यून रिफाइन के भरे 54 टीन, चावल का तेल भरे 10 टीन, सादा कोल्हू तेल 37 टीन, कुल 178 टिन तेल व खाली 150 टीन बरामद हुए हैं। व्यापारी के पास कोई लाइसेंस भी नहीं है।
आरोपी कतूआपुरा में किराए का मकान लेकर के सलोनी सरसों तेल व फार्च्यून रिफाइंड का नकली रैपर व ढक्कन टिन पर लगाकर चावल के तेल में रंग व स्प्रिट मिलाकर पैकिंग करवाकर बाजार में बेचता था। टीम को सलोनी व फार्च्यून कम्पनी के नकली रैपर, ढक्कन व कनस्तर सील करने वाली मशीन, हथौड़ा, पेचकस बरामद हुआ है।
आरोपी ने कुबुल किया है कि वे तेल में मिलावट का काम छह महीने से कर रहा था। आरोपी के खिलाफ 419, 420, 467, 468 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच डीसीपी अमित कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय, एसआई बृजेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल शक्ति धर पांडेय, कांस्टेबल अमित शुक्ला, कांस्टेबल शिव चौधरी, कांस्टेबल संतोष शाह शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page