Connect with us

वाराणसी

रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, नकदी समेत जेवरात ले उड़े चोर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के चाँदमारी में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से 50 हजार रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना चांदमारी इलाके की है, जहां बीते दिनों चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

श्री कृष्णापुरम कॉलोनी, दादूपुर चांदमारी निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक नंदलाल उपाध्याय के अनुसार, वह 10 जनवरी को अपनी चाची की तेरहवीं में शामिल होने पैतृक गांव कटौना गए थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई वीरेंद्र उपाध्याय, जो पड़ोस में रहते हैं, उन्होंने उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी।

सोमवार दोपहर जब नंदलाल उपाध्याय अपने चांदमारी स्थित घर पहुंचे तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोर उनकी पत्नी, बहू और पोती के सोने की चार चेन, दस अंगूठी, एक हार, एक मंगलसूत्र, छह कान की बाली, दो मांगटीका, ईयररिंग, दो नथिया और चांदी की चार जोड़ी पायल के अलावा कटोरी, प्लेट और गिलास उठा ले गए।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद मौके पर शिवपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची तथा जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त न होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं और अब तक कोई मामला सुलझ नहीं पाया है।

शिवपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page