Connect with us

वाराणसी

रिटायर्ड चपरासी की संदिग्ध हालात में मौत, दवा लेने निकले थे बाजार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव से कुछ ही दूरी पर एक वृद्ध का शव आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रामजी प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है, जो अमर शहीद इंटर कॉलेज आयर में चपरासी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे।

मंगलवार शाम वह दवा लेने बाजार के लिए निकले थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग 400 मीटर दूर सड़क किनारे उनका शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की। शव के पास मृतक का चश्मा, दवाइयां और सब्जी की थैली पड़ी थी, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह बाजार से लौटते समय रास्ते में ही गिर पड़े होंगे। प्रारंभिक जांच में पुलिस हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रामजी प्रसाद वर्मा गांव में एक सम्मानित, शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से परिजन और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page