Connect with us

दुर्घटना

रिंगरोड पर भीषण हादसा, ट्रक चालक की केबिन में दबकर मौत

Published

on

सरिया लदे ट्रक से भिड़ा बालू भरा ट्रक

वाराणसी में गुरुवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार सरिया लदा ट्रक अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बालू भरा ट्रक उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव के सामने रिंगरोड फेज-2 पर हुई इस घटना में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी गोविंद यादव (52 वर्ष), पुत्र बुद्धन यादव के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के विन्ध्यनगर से कोयले की राख लादकर गाजीपुर जा रहे थे। ट्रक में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page