Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय सेवा योजना का रक्तदान शिविर: 25 यूनिट रक्त संग्रहित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और महाविद्यालय के पुरातन छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर महात्मा पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के रक्तदान चिकित्सा विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कैंसर विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि निमित पारिख की उपस्थिति रही।

प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने अपने संबोधन में रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन रेखा बन सकता है। शिविर में छात्राओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Loading...

कार्यक्रम में प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सौरव कुमार सिंह, प्रो. परवीन सुलताना, प्रो. आर.एन. मोहंता, राजेश गुप्ता, डॉ. अपर्णा सिंह और हिमांशु गुप्ता सहित अन्य की सक्रिय उपस्थिति रही। संचालन न्यासा पांडेय द्वारा किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page