वाराणसी
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने चौक थाना अध्यक्ष को किया सम्मानित
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के निर्देश पर वाराणसी व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी चौक थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा से मिले और दालमंडी और हड़हा सराय क्षेत्र में चोरी और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए किए जा रहे तत्काल प्रयासों की सराहना की और प्राप्त सफलता पर बधाई दी, साथ ही कहा की और कड़े कदम आवश्यक हैं ताकि कानून व्यवस्था कायम रहे और अपराधियों में भय रहे।
तदपश्चात व्यापार मंडल ने अपने संगठन सभागार में युवा व्यापार मंडल वाराणसी के नए पदाधिकारी का निर्वाचन किया, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने सरोज गुप्ता को युवा व्यापार मंडल वाराणसी का विजेता घोषित कर अध्यक्ष पदभार ग्रहण कराया।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, और पूर्वांचल व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी डॉ रमेश दत्त पाण्डेय के साथ ही व्यापार मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम के धन्यवाद ज्ञापन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा की जीवन के आंखिरी सांस तक अपने व्यापारी बंधुओं के हित के लिए हर संभव प्रयास करूंगा और हर कदम उनके साथ रहूंगा। मेरी निष्ठा और समर्पण के सार में बस इतना ही कहूंगा की ये व्यापार मंडल ही मेरा परिवार है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, आसिफ शेख,सरोज गुप्ता, रमेश दत्त पांडे आदि लोग मौजूद थे।
