गोरखपुर
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने नवीन पदाधिकारियों को किया मनोनीत
गोरखपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराते हुए मनोनीत किया।
आपको बताते चलें, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद भारत का एक विशाल संगठन है, जो पत्रकारों की सुरक्षा पर कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. ए.पी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट, भारत सरकार, नई दिल्ली की संतुति पर अमित द्विवेदी को प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश की कमान दी गई। इसके साथ-साथ प्रदेश प्रभारी राजस्थान कर्मवीर सिंह सवाली की संतुति पर उदयपुर जिला अध्यक्ष राजस्थान की जिम्मेदारी अमरजीत सिंह सरदार को दी गई।
प्रकाश कुमार को जिला अध्यक्ष जालौर की जिम्मेदारी दी गई, और अमर पुरी को जिला अध्यक्ष पाली, राजस्थान मनोनीत किया गया। इसी तरह गोपाल लाल बलाई को जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा, राजस्थान मनोनीत किया गया। उत्तर प्रदेश अलीगढ़ से रईस खान को राष्ट्रीय महासचिव, युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। अलीगढ़ जिला अध्यक्ष की कमान कुलदीप शर्मा को दी गई।
सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम तन, मन, धन, निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन के साथ सुख-दुख में भागीदारी निभाते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
सभी के मनोनयन से संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद भारत का एक विशाल संगठन के रूप में उभर रहा है। संगठन के मुखिया देवेंद्र कुमार मिश्रा हर समय पत्रकारों की सेवा में लगे रहते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा ही संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से सच्चाई को लिखता है। अगर कोई भी उसे दबाने का प्रयास करेगा, तो हमारा संगठन उसके विरोध में आवाज उठाएगा और पत्रकारों के हितों की लड़ाई सदैव लड़ता रहेगा।
