Connect with us

गोरखपुर

राष्ट्रीय टेबल टेनिस में गोरखपुर का नाम रोशन, यूपी टीम के कोच बने सत्यम मिश्रा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। देहरादून में आयोजित होने वाली 87वीं जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के कोच के रूप में टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) के सत्यम मिश्रा की नियुक्ति खेल जगत में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह सम्मान गोरखपुर की पावन धरती, खजनी तहसील के सेमरडाडी गांव के लाल सत्यम मिश्रा को उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के फलस्वरूप मिला है।

सत्यम मिश्रा न केवल एक कुशल कोच हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने टेबल टेनिस को केवल खेल के रूप में नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण का माध्यम बनाया है। उनके प्रशिक्षण में तकनीक के साथ-साथ फिटनेस, मानसिक मजबूती और खेल भावना पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके कारण उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सत्यम मिश्रा एक शिक्षित और संस्कारवान परिवार से आते हैं। उनके पितामह श्री राम मिलन मिश्र इंटर कॉलेज में लेक्चरर रहे हैं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। पिता राजेश मिश्रा पुलिस सेवा में इंस्पेक्टर के पद पर रहते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का आदर्श प्रस्तुत करते हैं। माता एक गृहणी हैं, जिनके संस्कार, त्याग और स्नेह ने सत्यम के व्यक्तित्व को मजबूती दी। वहीं उनके भाई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो तकनीकी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisement

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सत्यम मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि गोरखपुर, खजनी और सेमरडाडी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी देती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page