Connect with us

चन्दौली

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय के पांच बच्चे चयनित

Published

on

Loading...
Loading...

सभी बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह 1000 रुपए मिलेगी छात्रवृत्ति

चहनियाँ (चंदौली)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2026 में कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के पांच बच्चों ने परीक्षा पास की। बच्चों के चयन पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में 157721 बच्चों ने फॉर्म भरा था। इस परीक्षा में 124048 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। पूरे प्रदेश में 14925 बच्चे चयनित हुए, जनपद चंदौली में 204 बच्चों का चयन हुआ।

कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में पांच बच्चों का चयन हुआ जिसमें आराध्या यादव 19 वाँ रैंक, अंशिका मौर्य 24 वाँ रैंक, दीपिका यादव 28 वाँ रैंक, निखिल चंद 40 वाँ रैंक, शिवानंद 47 वाँ रैंक जनपद चंदौली में हासिल किया।

Advertisement

अब तक विद्यालय से कुल 51 बच्चे परीक्षा पास कर चुके हैं। बच्चों की तैयारी विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार शर्मा के द्वारा कराई जाती है। चयनित सभी बच्चों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक अध्ययन के दौरान 1000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेगा।

नंद कुमार शर्मा ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, हमारे बच्चे कॉन्वेंट को टक्कर दे रहे हैं, बस उनको सही दिशा देकर प्रेरित करने की जरूरत है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page