Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के वरिष्ठ सदस्य का भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के वरिष्ठ सदस्य एवं जौनपुर निवासी राजगोपाल पांडेय का शुक्रवार को वाराणसी स्थित संगठन के कैंप कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गुप्ता ने राजगोपाल पांडेय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह के उपरांत राजगोपाल पांडेय ने डॉ. प्रदीप गुप्ता से जौनपुर जिले में संगठन के विस्तार एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, हिमांशु सिंह राजपूत, मनीष सिंह रघुवंशी, श्रीनिवास चौबे सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Loading...

जानकारों के अनुसार यह मुलाकात संगठन के क्षेत्रीय प्रभाव को सशक्त करने एवं कार्यकर्ता संवाद को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page