Connect with us

वाराणसी

राम जानकी मंदिर के महंत जगदीशानंद का निधन, दी गई समाधि

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब (वाराणसी)। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचण्डी स्थित राम जानकी मंदिर के महंत जगदीशानंद जी का रविवार की सुबह निधन हो गया। उन्हें मंदिर परिसर में ही समाधि दी गई।

आसपास के लोगों के अनुसार, महंत जगदीशानंद जी शनिवार को प्रयागराज गए थे और वहां से रात्रि में वापस लौटे थे। सुबह मंदिर में आरती और भोग चढ़ाने के बाद उनका निधन हो गया। मंदिर परिसर में ही उन्हें समाधि दी गई।

Loading...

महंत के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में दयाशंकर मिश्रा, रोहित मिश्रा, पूर्व प्रधान राजेश राजभर, संजय पाठक, नीरज पांडेय सहित कई लोग शामिल थे। महंत जगदीशानंद जी के निधन से मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page