Connect with us

मऊ

रामपुर चकिया से दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटर और साड़ियां बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जनपद मऊ में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिणटोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर चकिया सर्विस रोड के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अहमद पुत्र फैजुल रहमान निवासी पुरालक्षी राय और परवेज अख्तर पुत्र इकबाल अहमद निवासी मिर्जाहादीपुरा थाना दक्षिणटोला के रूप में हुई है।पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटर और 20 साड़ियां बरामद की हैं।

Loading...

दोनों आरोपी मुकदमा संख्या 112/25, धारा 305(1) बीएनएस में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 317(2), 319(2), और 318(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page