वाराणसी
राने गाँव मे कुत्तों के काटने से दो बकरियां मरी, कई घायल
पशुपालकों में मचा हड़कंप
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के राने गाँव मे इन दिनों कुत्तों के आक्रमण से खेतों में चर रही बकरियां व दरवाजे पर बंधी कई बकरीया घायल हो गई,जिसमे इलाज के दौरान दो बकरियों की मौत हो गई। जिससे पशुपालकों में हड़कम्प मच गया है।
बीते शनिवार की रात राने गाँव (मिर्जामुराद) निवासी मनोज कुमार राय के दरवाजे पर बंधी बकरी को झुण्ड में पहुँचे कुत्तों ने काट लिया जो इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, कल्लू राजभर की खेत मे कई बकरिया चर रही थी, जिसपर कुत्तों के झुण्ड ने आक्रमण कर एक को काट लिया, उस बकरी की भी मौत हो गई।
रविवार को स्थानीय निवासी राजकुमार पटेल, श्यामा प्रसाद व लल्लू के बकरियों को भी कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया है।जिनका उपचार हो रहा है।कुत्तों के इस आक्रामक रवैये से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोगों ने तो अपने पशुओं को घर मे बांधना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोगों को जागरण करना पड़ रहा है।
