मऊ
रानीपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन (IPS) के दिशा निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें नरायन राम, आशीष सिंह और अवधेश गिरी शामिल हैं।
नरायन राम पर धारा 323/504/506 के तहत मामला दर्ज है, जबकि आशीष सिंह पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 और अवधेश गिरी पर आबकारी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामले चल रहे हैं।
इन अभियुक्तों को उनके घरों और संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 रामाज्ञा कुमार, महिला उ0नि0 सुधा अग्रहरी, उ0नि0 जय प्रकाश, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला, हे0कां0 गौतम कुमार रंजन और हे0 कां0 सुबाष चन्द यादव शामिल थे।
