Connect with us

मिर्ज़ापुर

राज्य मंत्री ने नपाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर जताया शोक

Published

on

मिर्जापुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर ‘दयालु’ मिश्रा ने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि, कुछ दिन पूर्व नपाध्यक्ष केशरी की चाची का निधन हो गया था। शोकाकुल परिवार से मिलकर मंत्री मिश्रा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दुखद अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page