गाजीपुर
राज्यसभा सांसद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, आयुष विकास कार्यक्रमों में तेजी की मांग
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए प्रदेश में आयुष विकास कार्यक्रमों को गति देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष मंत्रालय के गठन के बाद सभी राज्यों को अपने आयुष मंत्रालयों से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
सांसद ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश का आयुष विकास कार्यक्रम लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमान खेड़ा से संबद्ध है, जो कि प्रदेश के लिए उपयुक्त नहीं है। इस व्यवस्था के कारण केंद्र सरकार के आयुष कार्यक्रमों का लाभ प्रदेशवासियों को सीधे और त्वरित रूप से नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आयुष विकास कार्यक्रमों को उत्तर प्रदेश आयुष मंत्रालय से संबद्ध किया जाए, ताकि केंद्रीय आयुष योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को तेजी से मिल सके। सांसद ने इस बदलाव को प्रदेश की जनता के हित में जरूरी बताया है।
