Connect with us

बलिया

राजेश गुप्ता ने श्रीनाथ बाबा मठ के महंत पर की विवादित टिप्पणी, आक्रोश के बाद मांगी माफी

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। रसड़ा नगर में बीते गुरुवार को पुरानी संघत स्थित चबूतरे पर आयोजित एक बैठक के दौरान राजेश गुप्ता (निवासी गुदरी बाजार) द्वारा श्रीनाथ बाबा मठ के महंत व महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से सनातन धर्मावलंबियों और हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया। उक्त बयान किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे माहौल गरमा गया।

बयान के वायरल होते ही नगर व आसपास के क्षेत्रों में हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए रसड़ा कोतवाली पहुंचकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Loading...

बढ़ते विवाद और जनआक्रोश को देखते हुए राजेश गुप्ता ने अपने बयान से पलटी मारते हुए वीडियो जारी कर महंत कौशलेंद्र गिरी सहित पूरे सनातन समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन द्वारा नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page