Connect with us

वायरल

राजस्व वसूली में पूर्वांचल-डिस्कॉम प्रदेश में अव्वल

Published

on

Loading...
Loading...

Loading...

वाराणसी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम इस वर्ष एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में सफलता मिली है। पांचों निगम में सबसे अधिक राजस्व वसूली कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार के सफल प्रबंधन और अभियंताओं की मेहनत के चलते पहले चरण की ओटीएस में लगभग 577 करोड़ रुपये राजस्व वसूला है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम दूसरे स्थान पर है। इसी तरह पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को 109 करोड़ रुपये मिले हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अफसरों ने 104 करोड़ राजस्व प्राप्त किया है। वहीं, 31 दिसंबर को सबसे अधिक राजस्व आया है। पूर्वांचल में एक दिन के अंदर 92 करोड़ रुपये वसूले गये। इसमें वारणसी जोन-प्रथम में 6 करोड़ 6 लाख रुपये मिले हैं। वाराणसी जोन-द्वितीय के तीन जिले चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में 13 करोड़ 90 लाख राजस्व मिला है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page