Connect with us

राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने कहा- बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो हर साल होली-दिवाली पर देगे फ्री गैस सिलेंडर

Published

on

Loading...
Loading...

गोंडा| रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले पहुंचे। यहां कर्नलगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने वादा किया कि अगर यूपी में भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आती है तो गरीबों को होली व दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा। दुनिया में भारत की बात को अब पूरी गंभीरता से सुना जाता है। पहले ऐसा नहीं था।

कर्नलगंज ने जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कहते थे कि हम आएंगे और राम मंदिर का निर्माण करेंगे और लोग भी कहते थे कि जब भी चुनाव आता है भाजपा राम मंदिर की चर्चा करने लगती है। हमें भी लगता था कि प्रदेश की जनता का भी विश्वास नहीं है। ऐसी परिस्थितियां बनी कि राम मंदिर बन रहा है। कहा कि मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहुंगा कि देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि इस पर सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर इसका सामना करना चाहिए।

Loading...

कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है। हमने एक आसन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है उस योगासन का नाम है शीर्षासन। विकास की पहली ज़रूरत क़ानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना है जिसकी सराहना हर जगह हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में दोबारा सत्ता में आई तो बीजेपी सरकार हर साल होली और दिवाली के मौके पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देगी।

सिंह ने कहा कि पोल विश्लेषकों और सर्वेक्षण एजेंसियों ने कहा है कि पहले दो चरणों में बीजेपी को कमोबेश उतनी ही सीटें मिल रही हैं जितनी पिछले विधानसभा चुनाव में जीती थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page